1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्फान तूफान से हुए नुकसान से निपटने के लिए बंगाल व ओडिसा को कितने करोड़ रूपए राहत पैकेज का ऐलान किया है? - पश्चिम बंगाल-1000 करोड़ रूपए एवं ओडिसा 500 करोड़ रूपए।
2. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण कितने माह तक किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक लगा दी है? - छह माह।
3. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण किस राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों को अपने अधिकार में ले लिया है? - महाराष्ट्र सरकार।
4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को डब्ल्यूएचओ एग्जिक्यूटिव बोर्ड के किस पद पर तैनात किया गया है? - अध्यक्ष (चेयरमैन)
5. प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर ने जिओ प्लेटफार्म में 11367 करोड़ रूपए निवेश करके कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है? - 2.32 प्रतिशत।
6. भाजपा के किस पूर्व सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है? - नैपाल सिंह।
7. आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी दर कैसी रहने की आशंका जताई है? - निगेटिव।
8. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में ०.40 फीसदी की कटौती की है, अब रेपो रेट कितने प्रतिशत रह गयी है? - 4 प्रतिशत।
9. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है? - 1,25,101 (३720 मौतें)
10. किस राज्य सरकार ने 15 जून से कक्षा 9 से 12वीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की है? - सिक्किम।
No comments:
Post a comment